मांसपेशियों की ताकत के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:28


अधिक प्रोटीन खाने से मांसपेशिया नहीं बढ़ेंगी
प्रोटीन की आवश्यकता उम्र, लिंग, शारीरिक अवस्था और सक्रियता के स्तर पर निर्भर करती है। एक सामान्य स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को उसके शरीर के वजन के हिसाब से 1 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम की जरूरत होती है। यानी अगर आप 30 वर्ष की महिला हैं, ज्यादा समय शिथिल बैठी रहती हैं और आपका वजन 55 किलोग्राम है, तो आपको भोजन में हर रोज 55 ग्राम प्रोटीन की जरुरत है। लेकिन अगर आप खेल-कूद, एक्सर्साइज या जिमिंग करती हैं तब मांसपेशियों के टीशू की बेहतर वृद्धि और मरम्मत के लिए आपको अधिक मात्रा में प्रोटीन की जरुरत होगी।

प्रोटीन-युक्त डायट का करें सेवन
अपने प्रोटीन सेवन को दिन भर में विभाजित करें, तीन बार प्रमुख भोजन के साथ और दो बार प्रोटीन-युक्त नाश्ते के साथ। प्रोटीन के सेवन को इस प्रकार विभाजित करने से खून में एमिनो ऐसिड सर्वोत्तम स्तर पर बना रहता है और मांसपेशियों की मरम्मत एवं वृद्धि तेज करता है। अपने भोजन में दूध, मांस, पॉल्ट्री, मछलिया, अंडे, बीन्स, दालें, दुग्ध उत्पाद, सोया और साबुत अनाज जैसी विविध प्रोटीन का प्रयोग करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info